बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- दक्षिण थाना क्षेत्र के नगला पचिया निवासी 30 वर्षीय पूनम पत्नी रामकुंवर पिछले एक सप्ताह से बीमारी से परेशान थी। सोमवार दोपहर सभी लोग घरेलू काम करने में व्यस्त थे। उसी दौरान वह अपने कमरे में चली गई और गले से दुपट्टा का फांदा कसकर पंखे के कुंदे से झूल गई। परिजनों ने उसे कमरे के अंदर देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा और ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे बाद उसकी तबीयत में सुधार होने लगा। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: परिवारिक कलह में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.