बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस छानबीन में जुटी
देवरिया, जून 2 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी चन्दा गुप्ता (35) पुत्री रामाशंकर गुप्ता बीमारी से ग्रसित थी। बीमारी से परेशान चन्दा गुप्ता ने मंगलवार की सुबह फंखे की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। उक्त संबंध में चौकी प्रभारी मेहरौना धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुरिया गांव की एक महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.