जौनपुर, अप्रैल 8 -- जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव के पास वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर मंगलवार की भोर में 45 वर्षीय महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि हौज गांव निवासी रमेश प्रजापति की बहन चंदा देवी पत्नी दिनेश प्रजापति पिछले कई माह से बीमारी से परेशान थी। वह काफी समय से मायके में रहकर इलाज करा रही थी, लेकिन उपचार से राहत नहीं मिल रही थी। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों के अनुसार चंदा देवी की ससुराल जलालपुर के मई पराऊगंज में है। लंबे समय से बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई ने भी बताया कि वह काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.