बीमारी से परेशान महिला ने केरोसिन डाल लगाई आग, झुलसी
बांदा, अगस्त 24 -- पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में एक 22वर्षीय युवती ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ओरन के बबेरू रोड निवासी युवती पूर्णिमा पुत्री स्व. गिरधारी सोमवार को दोपहर मिट्टी का तेल डालकर स्वयं आग लगा ली। जैसे ही परिजनों को पता चला तो परिजन ने आनन फानन आग को बुझाया और ओरन चौकी पुलिस को बताया। पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी से बिसंडा पीएचसी लेकर गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया की पूर्णिमा को मिर्गी की मरीज है कानपुर का इलाज चल रहा है। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि युवती ने खुद को आग लगाई थी। किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.