बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगा जान दी
चित्रकूट, मई 15 -- चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर निवासी 70 वर्षीय जयनारायण ने बीमारी से परेशान होकर शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे घर में ही फांसी लगा जान दे दी। परिजनों के मुताबिक जयनारायण कई वर्ष से बीमार चल रहे थे। वह क्षय रोग से पीड़ित थे। काफी इलाज के बाद राहत न मिलने की वजह से वह इधर काफी परेशान थे। सुबह घर के दरवाजे पर लगे लोहे के छल्ले में गमछे के फंदे पर पत्नी सुशीला ने पति जयनारायण का शव लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.