बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
अंबेडकर नगर, सितम्बर 11 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर के मजरे जहांगीरपुर निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के समीप गांधीनगर स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, बाबूलाल काफी समय से दमा की बीमारी से परेशान थे। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिलने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र मोहित, राजन और दुर्गेश तथा एक पुत्री है। तीनों पुत्र बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.