हरदोई, अप्रैल 28 -- सांडी। गांव नोनखारा निवासी अविवाहित जगन्नाथ चार भाइयों और दो बहनों में मंझला था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव टपुआपुर मार्ग स्थित प्रधान रामशंकर कश्यप के घर के पीछे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार के अनुसार युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...