बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान
फतेहपुर, जून 17 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के धौरहरा मजरे कोरवल में बीमारी से परेशान होकर किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। कोरौली गांव निवासी 45 वर्षीय फूलचंद्र उम्र खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से किडनी की बीमारी से परेशान था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घर में मृतक की पत्नी प्रेमकली, मां राम दुलारी, बेटा बिकेश मौजूद थे। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पत्नी प्रेमकली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। यह भी पढ़ें- बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.