लखनऊ, मार्च 18 -- मड़ियांव के फैज्जुलागंज में सोमवार देर रात बीमारी से परेशान होकर कमलेश (46) ने घर के पास फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने शव को लटका देखा तो वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कमलेश को फंदे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। भाई राम लखन ने बताया कि कमलेश काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.