बीमारी से त्रस्त युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात में घर के बाहर बरामदे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुढ़िया गांव का रहने वाला 30 वर्षीय हरिश्चंद्र दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले वहां बीमार होने के कारण वह अपने गांव आ गया था। इसके बाद से वह गुमसुम रह रहा था। शुक्रवार रात में वह अपने घर के बाहर बरामदे में आकर लेट गया था। रात में उसने छत के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव फंदे में लटका देख उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी गर्भवती पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.