प्रयागराज, मार्च 24 -- ​झूंसी क्षेत्र के कुसुमीपुर गांव में सोमवार की देर रात बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घर के बाहर टीनशेड में शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ​मूलतः सरायममरेज थाना क्षेत्र के रानीपुर प्रतापपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत सिंह उर्फ मोटे काफी समय से कुसुमीपुर में अपने मामा अमर सिंह यादव के यहां रह रहा था। पुलिस के अनुसार, रंजीत अविवाहित था और लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। बीमारी से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...