झांसी, मई 27 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। मोहल्ला खारा कुआं निवासी युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खारा कुआं निवासी दीपक भागौरिया आउटसोर्स पर उद्यान विभाग में काम करता था। वह काफी बीमार रहता था। जिससे मानसिक परेशान भी रहने लगा था। बीती रात पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सोने चला गया। तभी देर रात वह उठा और बगल के कमरे में गया। वहां उसने दुपट्टे से फंदा और झूल गया। सुबह जब परिजन उठे तो उसका कोई पता नहीं चला। जिससे उन्हें शंका हुई। उन्होंने बगल के कमरे में देखा तो दंग रह गए। वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पडे़ और रोने-बिलखने लगे। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गय...