झांसी, अप्रैल 27 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को मोहल्ला परवारीपुरा निवासी 34 वर्षीय महिला ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला परवारीपुरा निवासी रानी यादव (34) पत्नी मान सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रही थी। उसका काफी इलाज कराया। लेकिन, वह ठीक नहीं हो पा रही थी। सोमवार को परिवार के लोग अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह अंदर के कमरे में गई। वहां उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। जब काफी देर उसकी कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों को चिंंता हुई। उन्होंने झांककर देखा तो दंग रह गए। रानी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। वही फांसी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.