फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- बहुआ। ललौली थाने के सिधांव गांव में शुक्रवार सुबह घर के अंदर के एक किसान ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान पत्नी और इकलौते बेटे की मौत के बाद टूट गया था। फिर इसके बाद लीवर और किडनी की बीमारी से परेशान रहता था। मृतक बेटे की पत्नी मायके में रहने लगी थी। बेटियां ही किसान पिता की देखभाल करती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज, मामले की जांच में जुट गई है। सिधाव गांव निवासी 70 वर्षीय किसान सरनाम सिंह गौर ने शुक्रवार सुबह पांच बजे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर परिजनों में हड़कंप मच गया। देखा तो किसान का शव बिस्तर पर खून से लतपथ पड़ा था। वहीं पर तमंचा पड़ा मिला। गोली किसान के दाढ़ी के नीचे से लगकर सिर को फाड़ते हुए निकल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.