बीमारी से तंग किशोर ने फांसी लगा ली
बहराइच, अप्रैल 1 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा के देहाती इलाके में बुधवार को एक किशोर का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला। किशोर गम्भीर बीमारी से ग्रसित था। इलाज में फायदा नहीं हो रहा था। इससे वह परेशान रहा करता था। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नानपारा कोतवाली के शिवपुर रोड नानपारा देहाती के दुर्गा मंदिर के पास बुधवार सुबह टेबुल नंम्बर पांच निवासी हसनैन (17) पुत्र रूस्तम का शव उसके घर के अंदर छत के कुंडे से लटक गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। मृतक के चाचा नुरूल ने बताया कि हसनैन काफी समय से बीमार चल रहा था। इलाज से उसे आराम नही मिल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.