फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बीमारी से तंग आकर एक महिला ने शनिवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। जिंदा समझकर उसे उतार लिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली के धंसुआ गांव निवासी यदुवीर श्रीवास्तव की 50 वर्षीय पत्नी उमा श्रीवास्तव ने सुबह को अपने घर में जीने के पास जाल में दुपट्टे से फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह को उनके पति काम पर चले गये थे। जबकि बेटा दीपक अपनी पत्नी के साथ विकास भवन में गया हुआ था। बेटा जब घर लौटकर आया तो घर के मुख्य द्वार बंद थे। इस पर उसने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसी महिपाल के घर से पुत्र दीपक कूदकर अपने घर में पहुंचे तो देखा कि मां उमा दुपट्टे से जीने के पास जाल में फांसी के फं...