रायबरेली, फरवरी 27 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अधेड़ ने बीमारी से तंग आकर बीते गुरुवार रात शारदा नहर में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव के चलते गोताखोर उसे खोजने में असफल रहे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नहर में अधेड़ की खोजबीन करने में जुट गई है। वहीं अधेड़ के नहर में कूदने की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल है। थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के रहने वाले 55 वर्षीय गिरजाशंकर शर्मा पुत्र सूरज शर्मा लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। बीते गुरुवार की रात एक बजे गिरजा शंकर बिस्तर से उठकर घर से बाहर निकल गए जिसकी परिजनों को भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर खाली पड़ी चारपाई देखकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। भोर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.