फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव आलीपुर मोहिनीपुर में शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मध्यरात्रि में हुई इस वारदात के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आलीपुर मोहिनीपुर निवासी सतेंद्र कुमार (45 वर्ष) शुक्रवार की रात अपने घर पर थे। देर रात उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। जब परिजन वहां पहुंचे, तो सतेंद्र कुमार मृत पाए गए। उनके पास ही उनकी लाइसेंसी राइफल मौजूद थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार सतेंद्र पिछले काफी समय से...