फतेहपुर, जून 29 -- हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी 55 वर्षीय रामस्वार्थ ने सोमवार सुबह घर में रखी मूली की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और कौशांबी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...