फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। मौसम की मार अब मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। बारिश के बाद निकली तेज धूप और उमस ने जिला अस्पताल के वार्डों को भट्ठी बना दिया है, जिससे यहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार बेहाल हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल मासूम बच्चों और बुजुर्गों का है, जिन्हें इस चिपचिपी गर्मी में सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है। अस्पताल के वार्डों में वेंटिलेशन की कमी और खराब पड़े कूलरों ने स्थिति को और भी नारकीय बना दिया है, जिससे राहत मिलने के बजाय मरीजों की तकलीफें और बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के वार्डों में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने के कारण हालात और बिगड़ गए हैं।
अस्पताल की स्थिति दिन में तेज उमस के चलते मरीजों को चैन नहीं मिल रहा, वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में रुकना तक मुश्किल हो गया है। अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.