हमीरपुर, मार्च 22 -- मौदहा। ब्लाक के रीवन ग्राम पंचायत में बीमारी से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवक की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। धनाभाव के चलते रोजगार सेवक को समय से उपचार तक नहीं मिल सका। रीवन गांव निवासी संतोष कुमार मनरेगा योजना के तहत संविदा पर ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि अल्प मानदेय में अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। कई माह से मानदेय भी नहीं मिल रहा था। बीच में बीमार पड़ गए। समय पर बेहतर इलाज तक नहीं मिल सका और अंतत: उनकी मौत हो गई। असमय मृत्यु होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महामंत्री मुकेश, कोषाध्यक्ष उदित नारायण ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यरत संविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.