औरैया, अप्रैल 17 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के ग्राम पसईपुर मोहम्मदाबाद में बीमारी से जूझ रहे एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी विपेंद्र उर्फ बंटी पुत्र स्व. गोविंद यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजन उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, पुत्र अर्पित और पुत्रियां अर्पिता व सोनाली हैं। पति की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार विपेंद्र मेहनती किसान थे और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.