हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर। बीमारी से जूझ रहे वृद्धा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना ललपुरा के रूरीपारा गांव निवासी 61 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी शिवशंकर बीमारी से ग्रसित थी। इसी से तंग आकर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास लक्ष्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पुत्र करन ने बताया कि मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज सूना घर पाकर उसने आत्महत्या कर ली। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.