बीमारी से ग्रसित युवक ने फांसी लगा सुसाइड किया
बोकारो, जून 17 -- सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2D आवास संख्या 3-023 में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अमित कच्छप नामक युवक ने कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के भाई अनमोल कच्छप ने बताया कि अपनी मां को इलाज के लिए रांची लेकर गए थे। शाम को घर लौटने पर घर का दरवाजा खोलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। छोटा भाई अमित कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार अमित पिछले लगभग 10 वर्षों से लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित था। लंबे समय से बीमारी से जूझने के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। संभवतः इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.