बागपत, मार्च 1 -- बागपत की पुलिस लाइन में तैनात चल रहे सहारनपुर के रहने वाले कांस्टेबल की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों को कांस्टेबल की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतक कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन पहुंचा। एसपी और एएसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल के शव को कंधा दिया। इसके बाद श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंबेडकर नगर कॉलोनी थाना जनकपुरी सहारनपुर का रहने वाला प्रत्यक्ष यूपी पुलिस का जवान था। पिछले एक साल से उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। सब इंस्पेक्टर नाथीराम ने बताया कि बीते कुछ समय से वह मधुमेह से पीड़ित चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से बीमार कांस्टेबल को उपचार दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जिसके...