कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीज को हर बार इलाज के दौरान जांच रिपोर्ट, पर्चे और पुरानी बीमारी का इतिहास साथ लेकर चलने की जरूरत कम होगी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के जरिए बीमारी से लेकर इलाज तक का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की व्यवस्था को विस्तार दिया जा रहा है। इसी दिशा में सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर एवं झांसी मंडल का सम्मेलन होटल इटर्निटी बिठूर में हुआ। सम्मेलन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक की सचिव ऋतु माहेश्वरी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहित सिंह ने ...