एटा, फरवरी 25 -- देवतरिया गांव के रहने वाले आर्मी जवान की बीमारी के चलते दिल्ली के आरआर अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ा है । कोतवाली अलीगंज के गांव देवतरिया निवासी नीरेश यादव (40) पुत्र ओमप्रकाश यादव 2002 में आर्मी में बीआरओ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में हवलदार पद पर तैनात थे। करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर से ड्यूटी करने पहुंचे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिन्हे दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया थाा। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 17 वर्षीय बेटा मयंक, 18 वर्षीय बेटी मांडवी उर्फ चीनू, पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन को काफी संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.