हरिद्वार, अप्रैल 14 -- कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते मंगलवार तड़के दिल्ली के बेदांत अस्पताल में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया गया और खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई। वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए सुमित जुयाल परिवार के साथ देहरादून के रायपुर स्थित आवास में रह रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.