सोनभद्र, फरवरी 14 -- ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के टोला बघमनवा में शुक्रवार की रात एक युवक ने बीमारी से आजिज आकर घर के पास स्थित सागौन के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक जांच टीम भी घटना की जांच की। ओबरा थाना एसआई राम सिंह यादव ने बताया कि मृतक की मां ने दी तहरीर में बताया है कि मृतक 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार गोंड पुत्र स्व राम लल्लू गोंड निवासी बिल्ली मारकुंडी टोला बघमनवा लंबे समय से टीवी की बीमारी से ग्रसित था। युवक बीमारी से आजिज आकर घर के पास स्थित सागौन के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ओबरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.