सोनभद्र, मार्च 17 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय परियोजना कॉलोनी के सेक्टर-तीन स्थित आवास में सोमवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। परियोजना कॉलोनी के सेक्टर-तीन निवासी 30 वर्षीय राजा पुत्र बलई राम लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से अवसाद में रहने लगा था। सोमवार देर रात लगभग डेढ़ बजे उसने अपने ही आवास में कपड़े के सहारे पाइप में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ऊषा देवी पत्नी बलई राम द्वारा ओबरा थाने में दी गई तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.