उन्नाव, जून 1 -- बीघापुर। नगर पंचायत निवासी अभिज्ञान वर्मा व हरिश्चंद्रपुर गांव निवासी नन्हकऊ निर्मल बीमारी होने से अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज में आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी मिलने पर सपा प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार ने निजी प्रयासों से उपचार के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराई तथा अस्पताल में जमा करवाकर उसकी रसीदें परिजनों को सौंप दीं। अंकित ने दोनों परिजनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...