गोरखपुर, फरवरी 24 -- पादरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि 24 जून 2021 को लखनऊ के होटल नोवोटल गोमती नगर के पास स्थित सहारा हॉस्पिटल में शादी हुई थी। आरोप है कि विवाह के समय पति की किडनी की गंभीर बीमारी छिपाई गई। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद उसे नौकरी या पढ़ाई जारी रखने से रोका गया, कई बार कमरे में बंद कर भोजन-पानी तक नहीं दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका स्त्रीधन और जेवर जबरन बैंक लॉकर में जमा करा दिए गए। महिला का कहना है कि जनवरी 2024 में गर्भवती होने पर उसकी इच्छा के विरुद्ध दवाएं देकर गर्भपात कराया गया। बाद में जून 2025 में उसे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला, जिसके लिए वह ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.