बीमारी के लक्षण दिखते ही जांच कराए: सीएमओ
अलीगढ़, अप्रैल 20 -- बरला, संवाददाता। प्रदेश में चल रहे 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला पर एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। शिविर के दौरान कुल 192 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान के तहत टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच पर विशेष जोर दिया गया। कुल 210 विभिन्न लैब जांचें की गईं। 80 मरीजों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। 15 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया। यह भी पढ़ें- टीबी रोग के लक्षणों की जानकारी दी केंद्र सरकार की योजना के तहत 35 नए आयुष्मान कार्ड भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.