बगहा, जून 6 -- लौरिया, एक प्रतिनिधि। साठी थाने के सतवरिया गांव में पंडित के वेश में बाइक से पहुंचे दो उचक्कों ने महेश शाह के घर से उनके पुत्र की बीमारी ठीक करने के बहाने 4.50 लाख लाख के गहने उड़ा लिये। इसके बाद वे फरार हो गये। ठगी का एहसास होने पर परिजनों ने सड़क समेत चनपटिया स्टेशन आदि जगहों पर दोनों उचक्कों को ढूंढ़ा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। महेश शाह ने बताया कि दो लोग मेरे दरवाजे पर भीख मांगते हुए पहुंचे। यहां रुक उनलोगों ने भीख मांगा। भीख देने के दौरान उसने हाथ का करतब दिखाया और सौ रुपये के नोट को पत्थर में बदलकर दिखा दिया। यह भी पढ़ें- बीमारी के नाम पर लाखों के गहने ले उड़े उचक्के परिजनों को दोनों पहुंचे हुए बाबा लगे। तब उसने पुत्र की बीमारी के बारे में बताया। उनलोगों ने उसे ठीक करने का आश्वासन दिया और आंगन में पहुंच गये। यहां प...