बदायूं, जून 21 -- बीमारी के चलते एक बुजुर्ग की घर पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है। यहां के रहने वाले गजेंद्र पाल 60 वर्ष पुत्र रामस्वरूप अपने घर पर थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनके परिवार के लोग उनका इलाज करा रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला मंदिर के पुजारी का शव इसी बीच अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच ...