बीमारी के चलते पीएसी जवान की मौत
बागेश्वर, अप्रैल 11 -- कांडा, पंकज डसीला। तहसील के सिलाटी गांव निवासी पीएसी के जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह रुद्रपुर में तैनात थे। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सिलाटी गांव निवासी उत्तराखंड पीएसी के मुख्य आरक्षी 41 वर्षीय तारा सिंह बोरा, पुत्र शेर सिंह, का शनिवार को रुद्रपुर में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद शव यात्रा निकाली गई। बांसपठान स्थित विल्केश्वर महादेव घाट में उनका पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रपुर से पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें अंतिम सलामी दी। चिता को उनके 16 वर्षीय पुत्र साहिल बोरा ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे पत्नी कविता, पुत्र साहिल, पुत्री काव्या को छोड़ गए हैं, जो हल्द्वानी में रहते हैं। वहीं गांव में उनके 76 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.