उरई, जनवरी 3 -- उरई। कोंच कोतवाली में तैनात रहे सिपाही की बीमारी के चलते लखनऊ पीजीआई में मौत हो गई जो बीमारी की वजह से एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे। जनपद कन्नौज के जलालपुर बिबियां निवासी आलोक दुबे 32 उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती 6 अगस्त 2022 को कोंच कोतवाली में हुई थी। एक माह पूर्व वह इलाज के लिए पांच दिन की छुट्टी लेकर कोंच से गए थे, लेकिन अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 2 जनवरी की रात कांस्टेबल आलोक दुबे ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना उनके साले जितेंद्र द्वारा कोंच कोतवाली को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में मातम छा गया। सिपाही अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिजन, सहकर्मी और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.