लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- खमरिया, संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र के पिपिरिया मजरा वीरसिंहपुर गांव में दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अपने साथ हुई ज्यादती की बात पीड़िता ने एसपी को बताई। एसपी संकल्प शर्मा के आदेश पर ईसानगर पुलिस ने 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कबरियन पुरवा ईसानगर के जलील अहमद की बेटी सायमा की शादी करीब 6 साल पहले पिपरिया मजरा वीरसिंहपुर थाना ईसानगर निवासी अतीक के साथ हुई थी। सायमा का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के तौर पर एक लाख रुपया और मोटरसाइकिल की मांग करते रहे। सायमा के पिता उसके ससुराल वालों की यह मांग पूरी न कर सके तो ससुराल वालों ने सायमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि बीमारी की अवस्था में अतीक, शमशेर, खलील, अकबर अली, खलीला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.