रांची, अप्रैल 15 -- रांची। डोरंडा के रहने वाले प्रमोद सिंह को साइबर ठगों ने बीमारी का झांसा देकर 48 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस संबंध प्रमोद सिंह ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि किशन नामक व्यक्ति उनका परिचित है। छह अप्रैल को किशन ने उन्हें फोन किया और सहायता मांगी। उन्होंने ऑनलाइन 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद 38 हजार फिर डिमांड किया। संदेह होने पर पड़ोसी अमर से संपर्क किए तो उसने बताया कि किशन का मोबाइल हैक हो गया है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.