नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। योग महोत्सव के दौरान आयुष मंत्री ने नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज और टारगेट ग्रुप्स के लिए योग प्रोटोकॉल लॉन्च किया। यह पहल देश में बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इस प्रोटोकॉल को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने तैयार किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में करीब 63 से 66 फीसदी मौतें अब डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों जैसी एनसीडी के कारण हो रही हैं। ऐसे में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर इन बीमारियों की रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.