धनबाद, अगस्त 7 -- वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए 14 अगस्त तक पूरे जिले में वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों को स्वच्छता अभियान चला कर रोका जा सकता है। कहा कि वेक्टर जनित रोग केवल ग्रामीण क्षेत्र में नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी बढ़ रहे हैं। अभियान के दौरान जिले का कोई क्षेत्र सफाई से वंचित नहीं रहे, इसलिए डीसी ने शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, धनबाद नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद को दायित्व सौंपा।

स्कूलों में लगाया जाएगा मलेरिया जांच शिविर डीसी ने कहा कि किसी व्यक्ति के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी मिलने...