हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस, संवाददाताद्। सेठ फूलचंद बागला (पी.जी.) कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. भरत यादव ने स्वास्थ्य विज्ञान की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपेंडिक्स, सफेद पानी, ब्रेस्ट कैंसर, टाइफाइड और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों, समय पर पहचान और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में गहन जानकारी साझा की। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर के.एन. त्रिपाठी और मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुनंदा महाजन ने भी विचार रखे और छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बी.एड. विभाग से डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. विमलेश, निखिल मिश्रा एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.