मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में बीमारियों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला होगी। इसकी जानकारी अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने दी। उन्हें इस कार्यशाला के आयोजन का विभाग ने निर्देश दिया था। इस कार्यशाला में डॉक्टरों को बीमारियों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण के बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला में सांख्यिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहेंगे। अधीक्षक ने बताया कि इस कार्यशाला में पटना से भी कई वक्ता आ रहे हैं। यह वक्ता सभी डॉक्टरों को वर्गीकरण कैसे किया जाए, इस बारे में बताएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...