संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार कर रही है। विभाग का पूरा जोर मलेरिया-फइलेरिया के साथ विविध कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने पर है। मगहर महोत्सव में महामारी रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में खलीलाबाद सीएचसी की एक टीम लगाई गई है। इसके अलावा अरबन हेल्थ पोस्ट मगहर को हर समय एलर्ट किया गया है। किसी भी व्यक्ति की तबियत खराब होने पर आरोग्य मंदिर पर भेज कर इलाज किया जाएगा। इसके अलावा एम्बुलेंस की तैनाती की गई है ताकि आपात स्थिति में मरीज को फौरी तौर पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। मेले में चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.