आजमगढ़, जून 4 -- अतरौलिया। विधायक संग्राम यादव ने अपनी निधि से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए चार परिवारों को Rs.8.70 लाख रुपये की मदद दी। भवानीपट्टी ग्रामसभा निवासी पूनम विश्वकर्मा पत्नी अमरनाथ विश्वकर्मा को हृदय रोग के इलाज के लिए 1.50 लाख रुपये, नगवां गांव निवासी फुलगेंद्र गौड़ को हृदय रोग के उपचार के लिए चार लाख रुपये दिए। गौरा गांव निवासी सुभावती पत्नी लालचंद को कैंसर के इलाज के लिए दो लाख रुपये तथा कुकुरीपुर गांव निवासी कुमारी किरण पुत्री दयाराम को किडनी की बीमारी के उपचार के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...