लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।आईडीएसपी से इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन के माध्यम से सभी लोहरदगा में सभी बीमारियों की रिपोर्टिंग एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन की जानी है। इन्हें अपने क्षेत्र में फैली बीमारियों की रिपोर्टिंग आईडीएसपी के पोर्टल पर डालना है। इस कार्य के बेहतर संपादन को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल लोहरदगा के उपाधीक्षक डा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मेडिकल कर्मियों के साथ बैठक हुई। जिसमें जिला सर्विलेंस कार्यालय लोहरदगा द्वारा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र- प्रथम स्थान स्वास्थ्य उपकेंद्र हनहट ,द्वितीय स्थान स्वास्थ्य उप केंद्र कैरो एवं तृतीय स्थान स्वास्थ्य उपकेंद्र जिंगी को घोषित किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.