मैनपुरी, अप्रैल 21 -- भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में उल्टी-दस्त, डायरिया, पेट दर्द का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। डायरिया से पीड़ित किशोर और एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। दो लोगों ने अटैक के चलते दम तोड़ा वहीं एक वृद्ध की बुखार के चलते मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल की ओपीडी में अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम ईसई खास निवासी हरिओम के 14 वर्षीय पुत्र अमन को उसकी मां सोमवार को 10 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंची। यह भी पढ़ें- दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन को दो दिन से उल्टी-दस्त हो रहे थे। इमरजेंसी में मृतक की मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.