बरेली, फरवरी 5 -- बीमाकर्मी संघ के सदस्यों ने बुधवार को एलआईसी के मंडल कार्यालय पर श्रम कानूनों में परिवर्तन और बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के विरोध में प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष अरविंद देवक सेव ने वर्ग 3 और 4 में नई भर्ती की मांग भी दोहराई। महामंत्री गीता शांत ने चार श्रम संहिताओं की खामियां और उसके दुष्परिणाम बताए। इस दौरान 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल की रूपरेखा भी तय की गई। इस दौरान दीपक मेहरा, सचिन शुक्ला, विकास गुप्ता, अनामिका सारस्वत, रियाज अहमद, आदर्श सक्सेना, रितु बनर्जी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.