मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वीबी जीरामजी मजदूरों का धरना गुरुवार को लगातार 48वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान डीएम के निर्देश पर डीआरडीए अधिकारियों ने उनसे वार्ता का प्रयास किया, लेकिन यह बेनतीजा रहा। मजदूरों का प्रदर्शन जारी रहने पर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ, मनरेगा) अमित कुमार उपाध्याय को मजदूरों से वार्ता करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीपीओ ने मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने कार्यालय में वार्ता की, लेकिन मजदूर अपनी मांगों के माने जाने तक प्रदर्शन को समाप्त करने को राजी नहीं थे। मजदूरों के नेता संजय सहनी ने कहा कि इसके पहले हर बार अधिकारी आश्वासन देकर बाद में उससे मुकर जाते रहे हैं। इस बार बिना ठोस कार्रवाई के आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.