बीबी को फिर चुनिए PM, निराश नहीं करेंगे; नेतन्याहू के समर्थन में खुलकर उतरे ट्रंप
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए अपना पूरा और खुला समर्थन दिया है। ट्रंप ने इजरायल के लोगों से सीधी अपील की है कि वे नेतन्याहू को फिर से चुनें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीबी नेतन्याहू आपको कभी निराश नहीं करेंगे। ट्रंप ने यह बयान ट्रुथ सोशल पर इजरायल के लोगों को संबोधित करते हुए एक लंबी पोस्ट में लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने नेतन्याहू की जमकर तारीफ की और उन्हें 'ग्रेट वॉरियर प्राइम मिनिस्टर' यानी महान योद्धा प्रधानमंत्री कहा। ट्रंप के मुताबिक, नेतन्याहू बहुत मजबूत और बहादुर लीडर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू कई तरह के विरोध और दबाव का सामना करने के बावजूद मजबूती से खड़े रहे और मुश्किल हालात में और भी मजबूत बनकर उभरे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.